• Fri. Dec 5th, 2025

“पंजाब के कई जिलों में बारिश, कल से तेज आंधी और बारिश का अलर्ट”

पटियाला। पंजाब के कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई। शुक्रवार को गुरदासपुर में 15.0 एमएम, फरीदकोट में 4.5 एमएम, फतेहगढ़ साहिब में 0.5, फाजिल्का में 2.0, रोपड़ में 3.5 एमएम की बारिश दर्ज की गई। इसके अवावा जालंधर और पठानकोट में भी बादल बरसे।
शुक्रवार को तापमान में एक बार फिर से वृद्धि दर्ज की गई। तापमान नें 4.8 डिग्री की बढ़ोतरी रही। हालांकि फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे अधिक 40 डिग्री के साथ पठानकोट सबसे गर्म रहा। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार को पंजाब में कुछ जगहों पर तेज आंधी के साथ भारी बारिश पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है।


अमृतसर का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री, लुधियाना का 35.6 डिग्री, पटियाला का 34.2, बठिंडा का 35.8, फरीदकोट का 34.0, गुरदासपुर का 35.0, एसबीएस नगर का 35.1, बरनाला का 35.0 व जालंधर का 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे कम 23.8 डिग्री का न्यूनतम पारा गुरदासपुर का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री, लुधियाना का 26.4, पटियाला का 27.8, पठानकोट का 25.9, बठिंडा का 26.8, बरनाला का भी 26.8, फाजिल्का का 24.6, फिरोजपुर का 26.7 और जालंधर का 27.5 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *