• Tue. Jan 13th, 2026

नई साल की खाटूश्याम यात्रा के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन सेवा

25 दिसंबर 2025 : हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के रेल यात्रियों के लिए नए साल से पहले खुशखबरी है। नववर्ष के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने बड़ी सुविधा देते हुए दो जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। ये ट्रेनें पूरी तरह अनारक्षित होंगी, जिससे यात्री सामान्य टिकट लेकर आसानी से यात्रा कर सकेंगे।

 
कुरुक्षेत्र–फुलेरा स्पेशल ट्रेन का संचालन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन नंबर 09711/09712 (कुरुक्षेत्र–फुलेरा–कुरुक्षेत्र) कुल चार फेरों में चलाई जाएगी। यह ट्रेन कुरुक्षेत्र स्टेशन से 29 दिसंबर से 1 जनवरी 2026 तक चलेगी, जबकि फुलेरा से वापसी में इसका संचालन 30 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक रहेगा। ट्रेन में कुल 14 कोच होंगे, जिनमें 12 साधारण कोच और 2 एसएलआर कोच शामिल हैं।
समय-सारिणी की जानकारी

यह स्पेशल ट्रेन कुरुक्षेत्र से रात 11:30 बजे रवाना होगी। रोहतक में इसका ठहराव 02:28 से 02:30 बजे, रेवाड़ी में 04:25 से 04:27 बजे और नारनौल में 05:19 से 05:21 बजे रहेगा। ट्रेन का अंतिम स्टेशन फुलेरा होगा, जहां यह सुबह 08:30 बजे पहुंचेगी।

 
फुलेरा–शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन भी चलेगी

इसके अलावा ट्रेन नंबर 09713/09714 (फुलेरा–शकूरबस्ती–फुलेरा) भी कुल चार फेरों में चलाई जाएगी। इसका संचालन फुलेरा और शकूरबस्ती दोनों स्टेशनों से 29 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। इस ट्रेन में भी 14 कोच लगाए जाएंगे।

 
फुलेरा–शकूरबस्ती ट्रेन का शेड्यूल

यह ट्रेन फुलेरा से सुबह 10:40 बजे रवाना होगी। रास्ते में रिंग्स स्टेशन पर 11:45 से 11:50 बजे, नारनौल में 13:38 से 13:40 बजे, रेवाड़ी में 14:48 से 14:50 बजे और गुरुग्राम में 15:28 से 15:30 बजे ठहराव रहेगा। शकूरबस्ती स्टेशन पर इसका आगमन शाम 16:30 बजे होगा।

तीन राज्यों के यात्रियों को मिलेगा लाभ

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इन अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन नववर्ष के दौरान अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ को कम करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इससे हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और यात्रा पहले से कहीं अधिक सुगम हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *