• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा होगा फ्री, नहीं लिया जाएगा टैक्स

11 सितंबर 2024 : नेशनल हाईवे स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर टोल यूनियन पंजाब के सदस्यों की एक विशेष बैठक हुई, जिसका नेतृत्व पंजाब टोल यूनियन के अध्यक्ष दर्शन सिंह लाडी ने किया।

उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन 10 हजार रुपये है, जो कानून के मुताबिक लगभग 22,000 रुपये के करीब बनता है। प्रधान लाडी ने कहा कि पंजाब के सभी टोल प्लाजा पर कर्मचारियों को न तो टोल भत्ते दिए जा रहे हैं, न ही कर्मचारियों को छुट्टियाँ दी जा रही हैं और न ही पी.एफ. काटा जाता है।  

लाडोवाल टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने ठेका प्रथा के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए कहा कि अगर 16 सितंबर तक टोल कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 17 सितंबर को टोल प्लाजा को फ्री किया जाएगा और किसी भी वाहव चालक को टोल नहीं देने दिया जाएगा। बता दें कि लाडोवाल टोल प्लाजा पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *