• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाबियों हो जाएं Alert, 26 जनवरी से शुरू होंगे बड़े बदलाव

पंजाब ​​18 जनवरी 2025 पंजाब के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि अब चंडीगढ़ की तर्ज पर पंजाब में भी ऑनलाइन चालान काटे जाएंगे। खबर मिली है कि पंजाब के 26 जनवरी से 4 जिलों मोहाली, जालंधर, अमृतसर और लुधियाना में ऑनलाइन चालान काटने शुरू किए जाएंगे। 

सूत्रों से पता चला है कि ट्रैफिक सिग्नलों पर लगाए गए सी.सी.टी.वी. कैमरों का ट्रायल पूरा हो गया है। इसके बाद ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले बच नहीं पाएंगे। जिन चार जिलों में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं जहां 24 घंटे पुलिसकर्मी कैमरों की निगरानी करेंगे। इसके बाद जो लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करेंगे उसने चालान तैयार कर डाक द्वारा उनके घर पहुंचाए जाएंगे। अधिकतर लोग पंजाब में रेड लाईट जंप करते हैं। अब ऐसे लोगों को सतर्क होने की जरुरत है क्योंकि अब धड़ाधड़ चालान कटेंगे और लोगों की जेबें खाली होंगी। अब अगर आप चालान से बचना चाहते हैं तो ट्रैफिक नियमो का सख्ती से पालन करें।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *