• Fri. Dec 5th, 2025

कड़ाके की ठंड के लिए तैयार हो पंजाबी, मौसम अपडेट

पंजाब 06 नवम्बर 2024 : पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, नवंबर महीने में पंजाब सहित दिल्ली एन.सी.आर. में सर्दी का एहसास नहीं हो रहा है , हालांकि तापमान में गिरावट जरूर दर्ज की गई है। लेकिन दिन के समय लोग गर्मी जरूर महसूस कर रहे है। रात को मौसम ठंडा हो जाता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार सर्दी का आगाज 15 नवंबर से हो रहा है। 

मौसम विभाग का कहना है कि 15 नवंबर के बाद तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल सकती है। बता दें कि  दिल्ली में ठंड का असर न होने के बावजूद, देश के अन्य हिस्सों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार, अगले 5 दिनों में देश के कई राज्यों में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा, उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ रही है। 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पंजाब के मौसम में आए बदलाव से रात के तापमान ने 54 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रात का तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है, जिसके कारण पिछले कई वर्षों की तुलना में इस बार रातें अधिक गर्म हो रही हैं। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि रात का तापमान कम से कम 18 डिग्री दर्ज किया गया है. जो सामान्य तापमान से अधिक है। दिन का तापमान भी सामान्य से अधिक चल रहा है, जो 31-32 डिग्री तक पहुंच रहा है. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मानव जीवन में हो रहे बदलाव और आसमान में फैल रही गैसों के कारण प्रदूषण के कारण मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। इस मौसम का फसलों पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है, अगर बारिश होती है तो फसलें प्रभावित हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *