• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाबियों! घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें, सभी मेन हाईवे बंद रहेंगे

26 अक्टूबर 2024 : धान की खरीद और डी. ए.पी. खाद की कमी का मसला हल ना होने पर किसानों द्वारा 26 अक्टूबर यानी कि आज पंजाब भर में बड़े शहरों को जोड़ते मुख्यमार्ग जाम किए जाएंगे। 

बताया जा रहा है कि किसानों द्वारा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक सभी मुख्य हाईवे जाम किए जाएंगे। इसके लिए अगर आज सफर करने का प्रोग्राम है तो सोच समझ कर ही घर से निकले क्योंकि  बंद के कारण आपको परेशान होना पड़ सकता है।  इस संबंध में  ऐलान किसान-मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक ने चंडीगढ़ के किसान भवन में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। 

इस मौके पर सरवन सिंह पंधेर, सुरजीत सिंह फूल, सतनाम सिंह बहिरू और मंजीत सिंह राय ने कहा कि जिस तरह से सरकारों ने बहाने बनाकर धान की खरीद में गड़बड़ी की है, उससे साफ है कि सरकारे किसानों को सरकारी खरीद से हताश करके प्राईवेट खिलाड़ियों के आगे शिकार जैसा फैंकने की नीती के तहत काम कर रही है। इसलिए मोगा, संगरूर, फगवाड़ा और बटाला में सड़कें जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सड़क जाम नहीं करना चाहते लेकिन आज मुद्दा किसान की जिंदगी और मौत का बन गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *