• Sun. Feb 22nd, 2026

अमेरिका भेजने का झांसा देकर कबूतरबाजों ने लाखों की ठगी की

22 फरवरी 2026 : फिरोजपुर की तहसील जीरा के गांव शाह अबू बुक्कर के एक युवक गुरविंदर पाल, जो रोजी-रोटी और अच्छे भविष्य की उम्मीद में अमेरिका गया था, की बीते दिनों अमेरिका में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। 

यहां यह उल्लेखनीय है कि अमेरिका में ट्रंप सरकार बनने के बाद डंकी (अवैध रास्ते) के जरिए गए युवाओं को हिरासत में लेकर वापस भेजा जाने लगा था, जिसके कारण गुरविंदर पाल सिंह छिप कर रह रहा था। इसके बाद उसने लाइसेंस बनवाकर ड्राइविंग शुरू कर दी थी। 

अभी उसे काम शुरू किए केवल चार-पांच महीने ही हुए थे कि हादसे के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पारिवारिक सदस्यों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए समाज सेवी संस्थाओं और केंद्र सरकार से अपील की है कि उनके बेटे के पार्थिव शरीर को वापस भारत लाने में मदद की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *