• Fri. Mar 20th, 2026

Punjab : इंसाफ के लिए थाने गया युवक,परेशान होकर उठाया दर्दनाक कदम

मुकेरियां 20 मार्च 2026 : गांव लंगाह में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुशील कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, युवक का करीब एक महीने पहले झगड़ा हुआ था, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थीं। इस मामले में उसने आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया था, लेकिन इंसाफ न मिलने से वह परेशान चल रहा था। परिजनों का कहना है कि हाल ही में उसे दोबारा धमकियां भी मिली थीं, जिससे वह मानसिक रूप से तनाव में था।

घटना वाली रात सुशील अपने कमरे में सोने गया। देर रात जब उसकी मां कमरे में गई तो वह पंखे से फंदे पर लटका मिला। परिवार ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *