• Thu. Feb 26th, 2026

Punjab का जवान Gurpreet Singh ड्यूटी के दौरान हुआ शहीद, गांव में शोक की लहर

सुनाम ऊधम सिंह वाला 26 फरवरी 2026 : गांव महलां के एक फौजी जवान की ड्यूटी के दौरान मणिपुर में शहादत हो गई। जानकारी के अनुसार जिला संगरूर के गांव महलां चौक निवासी गुरप्रीत सिंह भारतीय सेना में मणिपुर में तैनात था, जो देश विरोधी तत्वों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गया। वह पिछले 21 वर्षों से भारतीय सेना में सेवा निभा रहा था और ड्यूटी के दौरान बहादुरी से मुकाबला करते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ।

शहीद गुरप्रीत सिंह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया हैं। शहादत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और इलाके के लोग बड़ी संख्या में परिवार के दुख में शामिल होने पहुंच रहे हैं।

नंबरदार यूनियन पंजाब के नेता रण सिंह महलां ने पीड़ित परिवार के लिए सरकार से उचित मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और गांव में शहीद की याद में एक उपयुक्त स्मारक बनाने की मांग की है। शहीद का अंतिम संस्कार पूरे सरकारी सम्मान के साथ  किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *