• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, स्कूलों के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन

मोगा 13 नवम्बर 2024 मोगा हलके के तीन स्कूलों की काया कल्प हेतु पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा नोटीफिकेशन जारी कर दिया गया है तथा स्कूलों में आधुनिक बिल्डिंग, शिाक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए बहु तकनीक लैबों को तैयार किया जाएगा।

इस संबंधी विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की विकास पक्षीय सोच के तहत तथा पंजाब में शिक्षा क्रांति लाने के लिए वचनबद्ध आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा आज मोगा हलके के तीन स्कूलों सरकारी हाई स्कूल चड़िक, सरकारी हाई स्कूल धल्लेके, सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल गोधेवाला के लिए विशेष ग्रांट जारी करवाने के लिए आज नोटीफिकेशन जारी किया गया। जिस तहत स्कूलों की काया कल्प की जाएगी तथा आधुनिक बिल्डिंग व शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए बहुतकनीकी लैबें तैयार की जाएगी।

विधायक ने कहा कि इससे पहले भी पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा मोगा जिले के कई स्कूलों की बिल्डिंगों को नए सिरे से तैयार करवाया जा रहा है और स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में बढ़िया शिक्षा विद्यार्थियों को मुहैया करवाना है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्कूलों के लिए ग्रांट हेतु नोटीफिकेशन जारी करने के लिए उनका विशेष तौर पर धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *