पंजाब , 19 फरवरी 2025 : पंजाब सरकार ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 26 फरवरी, बुधवार को राज्यभर में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दिन सभी सरकारी दफ्तर, सरकारी एवं निजी स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान और व्यापारिक इकाइयाँ बंद रहेंगी।
महाशिवरात्रि का पर्व इस वर्ष 26 फरवरी को पूरे देश में मनाया जाएगा। इस दिन भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। मंदिरों में विशेष अनुष्ठान और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
पंजाब सरकार ने राज्य में रहने वाले हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह अवकाश घोषित किया है। इसके संबंध में सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
