• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब: सुबह-सुबह घरों पर छापेमारी, हर तरफ पुलिस का पहरा

मोगा 12 फरवरी 2025 : पंजाब पुलिस नशे के खिलाफ जंग जोर-शोर से लड़ रही है। इस उद्देश्य के लिए पंजाब पुलिस CASO अभियान चला रही है। इसी कड़ी में आज मोगा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोगा के कस्बा निहाल सिंह वाला के अंतर्गत आते गांवों राऊके, बधनी और बुट्टर में कासो अभियान चलाया।

पुलिस दल ने सुबह-सुबह घरों पर छापेमारी की। एक बार तो सुबह-सुबह इतनी बड़ी पुलिस फोर्स देखकर लोग दंग रह गए। इस बीच पुलिस कर्मियों ने घरों की गहन तलाशी ली।

इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कासो कार्रवाई की है। 84 से अधिक पुलिसकर्मियों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। इसके तहत आज 35 घरों की तलाशी ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *