• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बने सिंगर, वीडियो हो रहा है वायरल

पंजाब ​​16 नवम्बर 2024 : पंजाब के सी.एम. भगवंत मान बीते दिनों होशियारपुर में डी.ए.वी. कॉलेज में इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान सी.एम. मान का अलग अंदाज देखने को मिला। इस कार्यक्रम में सी.एम. भगवंत मान और मशहूर सिंगर करमजीत अनमोल के साथ स्टेज पर गाना गाते दिखे। उन्होंने ‘तूं मघदा रहीं वे सूरजा कमीयां दे वेहड़े’ गाना गया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

इस मौके पर सी.एम. मान ने पुराने दिनों को याद किया और बताया कि जब वह पढ़ते थे को करमजीत अनमोल उनके साथ थे और बाद में दोनों में फिल्मों में भी एक साथ काम किया। सी.एम. मान ने करमजीत अनमोल की तारीफ करते हुए कहा कि जिस शिद्दत से करमजीत अनमोल गाना गाते थे लोग भी भी रोने लगते थे।        

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *