• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब: किसान नेता डल्लेवाल की सेहत पर बड़ी अपडेट

पंजाब 27 नवम्बर 2024

: संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मरणवर्त के ऐलान के बाद किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, जिन्हें अस्पताल लेकर जाने की खबर मिली थी। जगजीत सिंह डल्लेवाल को लुधियाना के DMC अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अब जानकारी मिल रही है कि, अस्पताल में वह कुछ नहीं खा रहे हैं। उन्होंने सिर्फ पानी और कैंसर की दवा ली है। बुधवार सुबह उनका ब्लड शुगर का लेवल बढ़ गया। बताया जा रहा है कि, डॉक्टरों की टीम जांच करने के लिए आई, लेकिन डल्लेवाल ने मना कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को हिरासत में लेने के बाद हरियाणा-पंजाब के खनौरी और शंभू बॉर्डर पर किसानों की भीड़ बढ़ने लगी है। वहीं आपको ये भी बता दें कि, मंगलवार को किसान नेता डल्लेवाल को हिरासत में लेने का बाद, सुखजीत सिंह हरदो झंडे ने मरणव्रत शुरू कर दिया। उधर, गत रात को फरीदकोट से निर्दलीय सांसद सर्बजीत सिंह खालसा उनसे मिलने के लिए DMC Hospital पहुंचे थे, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें मिलने नहीं दिया।

आपको बता दें कि, 9 महीने से यानी कि फरवरी 2024 से शंभू बॉर्डर पर डटे किसानों ने 6 दिसंबर को दिल्ली कूच का ऐलान किया है। दिल्ली कूच से पहले किसानों 26 नवंबर को मरणवर्त का ऐलान किया था। किसान नेताओं ने कहा था कि इस आंदोलन का यह दूसरा चरण है। उन्होंने केंद्र सरकार को 10 दिन का समय बातचीत के लिए दिया है। अगर इसमें कोई सहमति नहीं बनी तो किसान 6 दिसंबर को दिल्ली की तरफ कूच करेंगे। वहीं शंभू बॉर्डर पर 4 फुट रास्ता खोलने की तैयारी है। गौरतलब है कि, हरियाणा और Punjab के सीनियर अधिकारियों की बैठक में सहमति बनी थी कि, शंभू बॉर्डर का 4 फीट का एरिया खोला जाएगा। बताया जा रहा है, कि 4 फीट का एरिया इसलिए खोला जाएगा ताकि किसान बिना ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के आगे बढ़ें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *