• Thu. Feb 26th, 2026

Punjab and Haryana High Court से 9 छात्रों को राहत, अब हरियाणा बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे

चंडीगढ़ 26 फरवरी 2026 संबद्धता विवाद के चलते सी.बी.एस.ई. की कक्षा 10वीं परीक्षा से वंचित रहे छात्रों को बड़ी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 11 में से 9 छात्रों को हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी है। ये छात्र अब आज से शुरू हो रही हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे।

दरअसल स्कूल द्वारा एडमिट कार्ड जारी न किए जाने के कारण छात्र सी.बी.एस.ई. की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। इस पर 9 छात्रों के अभिभावकों ने 19 फरवरी को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मामले की सुनवाई दौरान अदालत ने अंतरिम राहत देते हुए छात्रों को सी.बी.एस.ई. के बजाय हरियाणा बोर्ड के तहत परीक्षा देने की अनुमति प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *