• Sat. Mar 14th, 2026

पंजाब: ट्रक को धक्का लगाते वक्त करंट से हादसा, 1 की मौत, 2 झुलसे

खन्ना 24 जुलाई 2025 : खन्ना में तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर खड़े ट्रक को हटाने के दौरान तीन लोगों को करंट लग गया, जिससे एक की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग झुलस गए। हादसा खन्ना में जी.टी. रोड पर बुधवार सुबह हुआ। मृतक की पहचान राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले हंस राज (45) के तौर पर हुई है। घटना पशु मंडी की ओर जाने वाले रास्ते पर हुई। एक खराब ट्रक सड़क पर खड़ा था। पीछे से आए ट्रक को रास्ता नहीं मिल रहा था। इसलिए तीन लोग मिलकर खराब ट्रक को धक्का देने लगे। तभी ट्रक ट्रांसफार्मर से टच कर गया। उसमें करंट दौड़ गया। तीनों सड़क पर गिर पड़े। सिविल अस्पताल में घायलों का इलाज किया गया।

डॉक्टर फ्रैंकी के अनुसार, एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि दो की हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। जांच अधिकारी महिंदर सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार को राजस्थान से बुलाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *