• Wed. Apr 8th, 2026

पुणे हादसा : ऑफिस जा रही इंजीनियर युवती को तेज रफ्तार टैंकर ने कुचला, दर्दनाक मौत

पुणे 08 अप्रैल 2026 : सुबह की भागदौड़ और ऑफिस पहुंचने की जल्दबाजी के बीच एक दर्दनाक हादसे ने शहर को झकझोर दिया। वानवड़ी इलाके में तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने 24 वर्षीय इंजीनियर युवती ग्रेसिया डैनियल ईसा (निवासी केदारीनगर) को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे गंगा सैटेलाइट क्षेत्र के पास पुल के नजदीक यह हादसा हुआ। ग्रेसिया अपनी दोपहिया वाहन से ऑफिस जा रही थी, तभी मोड़ पर तेज रफ्तार टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। गिरने के बाद वह टैंकर के पहिए के नीचे आ गई, जिससे सिर में गंभीर चोट लगी। अस्पताल ले जाने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद टैंकर चालक संतोष कुमार मोर्या ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर वानवड़ी थाने में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

पिछले 48 घंटों में टैंकर से जुड़ा यह दूसरा मौत का मामला है, जिससे लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि शहर में बढ़ती टैंकर ट्रैफिक और लापरवाही से ड्राइविंग के कारण सड़कें खतरनाक होती जा रही हैं। प्रशासन से सख्त कार्रवाई और ट्रैफिक नियंत्रण की मांग उठ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *