• Fri. Dec 5th, 2025

अखिलेश का आरोप: सरकार सोई, विपक्ष 24 घंटे सदन चलाकर दिखाया पिछड़ापन

लखनऊ 14 अगस्त 2025 : उत्तर प्रदेश विधानसभा में ‘‘विजन 2047” दस्तावेज पर 24 घंटे की मैराथन चर्चा बृहस्पतिवार सुबह तक हुई, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों, दोनों के विधायकों ने भविष्य के विकास के खाके पर चर्चा की। ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ विषय पर आयोजित विशेष चर्चा बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई और रात भर चर्चा जारी रही। इस सत्र का आयोजन विधानसभा के जारी मानसून सत्र के तहत हो रहा है। वहीं, 24 घंटे सदन की कार्यवाही पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने जमकर निशाना साधा है।

”सोती रही सरकार, जागता रहा विपक्ष!”
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट शेयर करके सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा,” सोती रही सरकार, जागता रहा विपक्ष! भाजपा ने 24 घंटे का सदन चलाकर साबित कर दिया है कि वो प्रदेश चलाने में कितना पिछड़ गये हैं, इसीलिए चौबीसों घंटे काम करने की बात कर रहे हैं। भाजपा सरकार बताए कि उसके मुखिया से लेकर मंत्री व कितने विधायक चौबीसों घंटे उपस्थित रहे। जनता 24 घंटे सदन चलाने के पीछे का तर्क पूछ रही है। दिन घटा के और घंटे बढ़ाकर सरकार क्या हासिल करना चाहती है। भाजपा कम-से-कम सदन को तो अपनी इवेंटबाजी से दूर ही रखे। रात भर जागकर भाजपाई ख़ुद को क्या साबित करना चाहते हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *