पंजाब 08 मार्च 2026 : सेंट्रल जेल कपूरथला में बंद एक कैदी की मौत की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, कैदी को जेल प्रशासन द्वारा बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया था।
Jail Incident India
सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात ड्यूटी डॉक्टर वंदना ने जानकारी देते हुए बताया कि मनप्रीत (25) पुत्र बलवंत राय निवासी गांव उघी जिला जालंधर को जेल स्टाफ द्वारा बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने जब उसकी जांच की तो उसकी मौत हो चुकी थी।
डॉ. वंदना के मुताबिक, मृतक युवक पिछले कुछ दिनों से बीमार था और हो सकता है कि बीमारी की वजह से उसकी मौत हुई हो। मृतक के शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। इस संबंध में थाना थाना को सूचित कर दिया गया है और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
