• Fri. Dec 5th, 2025

यूपी में 1 करोड़ वोट काटने की तैयारी, संजय सिंह का भाजपा पर आरोप

01 सितंबर 2025 : उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा का चुनाव होगा इससे पहले पंचायत चुनाव होने वाली है। इसके लिए अभी से सभी पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं। इसी बीच SIR की आंधी अब यूपी में भी घुस रही है। दरअसल, आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले लगभग 1 करोड़ वोट काटे जा सकते हैं।

आपको बता दें कि उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के बीच अपना आधार खो चुकी है और अब वोट चोरी के जरिए चुनाव जीतना चाहती है। संजय सिंह ने एक्स पर लिखा कि “पंचायत चुनाव से पहले यूपी में SIR का भूत आ रहा”। यह मुद्दा अब यूपी में बहस का विषय बन गया है।

हालांकि, इस आरोप पर भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी पंचायत चुनावों में यह मुद्दा कितना गरमाता है और इसका राजनीतिक परिणाम क्या होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *