• Fri. Apr 3rd, 2026

सोमवार रात से प्रीमियम डीजल महंगा, XP100 और Xtra Green के दाम बढ़े, आम आदमी पर बढ़ा बोझ

 नई दिल्ली 01 अप्रैल 2026 : देशभर में प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने के बाद अब सोमवार रात 12 बजे से प्रीमियम डीजल की कीमतों में लगभग 1.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और रुपये की विनिमय दर में उतार-चढ़ाव को देखते हुए यह फैसला लिया है।

इस निर्णय से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है, खासकर परिवहन, लॉजिस्टिक्स और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों पर। दिल्ली में अब प्रिमियम डीजल की कीमत करीब 95-96 रुपये प्रति लीटर हो गई है। सामान्य डीजल की तुलना में प्रिमियम डीजल बेहतर माइलेज और इंजन परफॉर्मेंस देता है, लेकिन बढ़ी हुई कीमत से इसका इस्तेमाल सीमित हो सकता है। 

क्या हो गई हैं प्रीमियम डीजल की नई दरें

जानकारी के मुताबिक, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने अपनी प्रीमियम ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतों के तहत एक्सपी100 (100 ऑक्टेन) की कीमत 149 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 160 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, एक्स्ट्रा ग्रीन (प्रीमियम डीजल) की कीमत 91.49 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। 

यह बढ़ोतरी लगभग 11 रुपये प्रति लीटर XP100 में और 1.50 रुपये प्रति लीटर प्रीमियम डीजल में हुई है। नई दरें तुरंत प्रभावी हो गई हैं। बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ने बीते 20 मार्च को प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.35 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। हालांकि, नॉर्मल पेट्रोल की कीमतों में फ‍िलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *