• Mon. Mar 16th, 2026

पंजाब में प्री-मानसून दस्तक, इस तारीख तक अलर्ट जारी

पंजाब 23 जून 2025 : 44 डिग्री तापमान का प्रकोप झेल रहे पंजाब में प्री-मानसून की एंट्री हुई है, जिससे राज्य के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि आगे भी बारिश का क्रम जारी रहेगा व 25 जून तक विभिन्न जिलों में  ऑरेंज , जबकि कई जिलों में यैलो अलर्ट रहेगा। अलर्ट के तहत तेज बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। 

वहीं आपको बता दें कि राज्य के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के चलते तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और हवाओं में ठंडक महसूस हुई। बारिश के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए और बारिश का आनंद लेते दिखाई दिए। विभाग के अनुसार राज्य में सबसे अधिक बारिश पठानकोट में रिकार्ड हुई है। लुधियाना व अमृतसर में मध्यम, जालंधर, कपूरथला आदि कई जिलों में हल्की बारिश ने राहत देने का काम किया है। इसके अलावा भी पंजाब के विभिन्न स्थानों में बारिश होने के बाद मौसम में बदलाव हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *