23 फरवरी 2025 : हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। इस व्रत को करने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही भक्तों की सभी मनोकामनाओं पूर्ण होती हैं। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की भी पूजा का विधान है। फाल्गुन माह में 25 फरवरी को प्रदोष का व्रत रखा जाएगा। बता दें कि सप्ताह के जिस दिन प्रदोष व्रत पड़ता है उसका नाम भी उसी के हिसाब से होता है। जैसे इस बार प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन रखा जाएगा तो उसे भौम प्रदोष कहा जाएगा। भौम प्रदोष के दिन भोलेनाथ के साथ ही हनुमान जी की भी पूजा की जाती है। भौम प्रदोष का व्रत करने से जातक को कर्ज से मुक्ति मिलती है। तो आइए अब जानते हैं कि भौम प्रदोष के दिन कौनसे काम नहीं करने चाहिए।
प्रदोष व्रत के दिन न करें ये काम
- प्रदोष व्रत के दिन नीले और काले का रंग का कपड़ा पहनें।
- प्रदोष के दिन तामसिक चीजों से दूर रहें।
- प्रदोष व्रत के दिन बाल और नाखून भी नहीं काटना चाहिए।
- प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा में तुलसी का पत्ता अर्पित न करें।
- शिवलिंग पर सिंदूर, हल्दी, केतकी के फूल या नारियल भी न चढ़ाएं।
प्रदोष व्रत मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 25 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर होगा। त्रयोदशी तिथि समाप्त 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर होगा। प्रदोष पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 43 मिनट से रात 9 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।
