• Fri. Dec 5th, 2025

पुलिस टीम पर हमला, आरोपी को गिरफ्तार करते वक्त हुआ हंगामा

Police team attacked

तरनतारन 16 मार्च 2025 वर्ष 2020 के दौरान केस में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पार्टी की ड्यूटी में बाधा डालने तथा सरकारी गाड़ी को नुकसान पहुंचाने के मामले में थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने 3 व्यक्तियों को नामजद करते हुए 15 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जिले के अधीन आते थाना वैरोवाल के जांच अधिकारी ए.एस.आई. गुरप्रीत सिंह अपने साथी ए.एस.आई. अमरजीत सिंह व कांस्टेबल निशान सिंह के साथ सरकारी गाड़ी में सवार होकर कुलदीप सिंह पुत्र जेठा सिंह निवासी गांव रशियाना के घर पहुंचे। उसके खिलाफ वर्ष 2020 में सदर थाना तरनतारन में धारा 295 323 506 के तहत मामला दर्ज है। उसे गिरफ्तार करने के लिए वह जब उसके घर पहुंचे तो 
कुलदीप सिंह को मामले संबंधी सारी जानकारी दी गई। जब वह आरोपी को साथ ले जाने लगे तो इस दौरान कुलदीप सिंह अपने साथियों जलविंदर सिंह पुत्र नछत्तर सिंह व रघबीर सिंह पुत्र मस्सा सिंह निवासी रशियाना व 15 अज्ञात व्यक्तियों ने पुलिस ड्यूटी में बाधा डालना शुरू कर दिया।

इस दौरान आरोपियों ने न केवल पुलिस को उनकी ड्यूटी करने से रोका, बल्कि पुलिस पार्टी के साथ धक्का-मुक्की करते हुए सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान रघबीर सिंह ने खुद अपनी पगड़ी उतारकर झूठी कहानी साबित करने की कोशिश की। इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर थाना तरनतारन के प्रमुख इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि इस मामले में कुलदीप सिंह, दलविंदर सिंह और रघबीर सिंह के अलावा 15 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *