• Wed. Mar 18th, 2026

पालम अग्निकांड में पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजे का एलान

नई दिल्ली 18 मार्च 2026 : दिल्ली में पालम थानाक्षेत्र के साध नगर इलाके में एक चार मंजिला इमारत में आग से एक ही परिवार के कुल 9 लोगों की जान चली गई। इस हादसे पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का भी एलान किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की गई है। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘पालम में हुई आग की घटना दुखद है। मैं उन परिवारों के साथ सांत्वना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है। आशा करता हूं कि घायल लोग जल्द ही स्वस्थ होंगे। प्रधानमंत्री राहत कोष से हर मृतक के परिजन को 2-2 लाख का मुआवजा मिलेगा। वहीं सभी घायलों को 50-50 हजार का मुआवजा दिया जाएगा।’

क्या है मामला

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के साध नगर, पालम इलाके में बुधवार को चार मंजिला इमारत में लगी आग ने बड़ा हादसा रूप ले लिया। आग की इस घटना में 3 बच्चों समेत एक ही परिवार के कुल 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद इमारत के अंदर एक ही परिवार के लोग फंस गए थे। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस और एंबुलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया।

इन लोगों की हादसे में जान गई

मणिपाल अस्पताल

प्रवेश – पुरुष, 35 वर्ष

कमल – पुरुष, 40 वर्ष

आशु – महिला, 32 वर्ष

नाबालिग लड़की – 12 वर्ष

नाबालिग लड़की – 6 वर्ष

नाबालिग लड़की – 5 वर्ष

आईजीआई अस्पताल

7. महिला – लगभग 38 वर्ष (अस्पताल लाने से पहले मृत घोषित)

8. अज्ञात

9.अज्ञात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *