• Fri. Dec 5th, 2025

PM किसान: 21वीं किस्त अटकी? जानें क्यों रुकी राशि और क्या करना होगा

25 नवंबर 2025 : केंद्र सरकार की तरफ से पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली 2 हजार रुपए की 21वीं किस्त 19 नवंवर को जारी कर दिया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के करीब 9 करोड़ किसानों के बैंक खातों में DBT के जरिए सीधे लगभग 18,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे। लेकिन अभी कई ऐसा किसान हैं जिनके खाते में 21 वीं किस्त का पैसा नहीं आया है। इनमें वे किसान भी शामिल हैं, जिन्‍हें अपात्र घोषित कर दिया गया है।


कौन-से किसान अपात्र घोषित किए गए?  | PM kisan Samman Nidhi


PM kisan Samman Nidhi (पीएम-किसान) योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक केंद्रीय योजना है, जिसका उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना की पात्रता की कुछ शर्तें हैं, जिनके नहीं पूरी होने पर किसानों को अपात्र घोषित कर दिया गया है। इसके पीछे कई वजहें भी हैं।

इन कारणों से किसानों को लाभार्थी सूची से बाहर किया गया है / 21वीं किस्त रोक दी गई है:

  • आयु से संबंधित गलत जानकारी देने वाले किसान लाभार्थी सूची से बाहर कर दिए गए हैं।
  • खसरा/खतौनी में गलत विवरण दर्ज कराने वाले किसानों को भी योजना के दायरे से हटा दिया गया है।
  • गलत बैंक खाता संख्या या IFSC कोड भरने वाले किसानों की 21वीं किस्त की राशि अटकी हुई है।
  • आवेदन पत्र में त्रुटि/गलती करने वाले किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
  • अब तक e-KYC न कराने वाले किसान भी लाभार्थी सूची से बाहर कर दिए गए हैं।


हर साल दी जाती है 6 हजार| PM kisan Samman Nidhi

इस योजना के तहत हर साल किसानों को 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, जो तीन किस्तों में मिलती है। अब तक सरकार 20 किस्तें जारी कर चुकी है और अब 21वीं किस्त अक्टूबर में आने की उम्मीद है।  सरकार हर चार महीने में 2000 रुपये की किस्त देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *