• Mon. Apr 6th, 2026

फिर सुर्खियों में PCS अधिकारी ज्योति मौर्य, केस में आया नया मोड़

प्रयागराज 06 अप्रैल 2026 अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रही महिला अफसर ज्योति मौर्य केस में नया मोड़ आ गया है। मौजूदा समय में ज्योति को सरकार से प्रमोशन मिला है और वह नोएडा में तैनात हैं। दूसरी तरफ आलोक मौर्य भी सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं और इंटरव्यू तक पहुंचाने और अधिकारी बनने के प्रयास की खबरे सामने आई हैं। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है  कि आलोक और उनकी पत्नी ज्योति मौर्य की लड़ाई अब खत्म हो गई है। दोनों में सुलह भी हो गई है। यहां तक की अब दोनों साथ में भी रह रहे हैं। दोनों ने अपने बच्चों के लिए, बच्चों के भविष्य के लिए साथ में रहने का फैसला कर लिया है।

 पति  ने पत्नी का WhatsApp चैट किया था वायरल
आप को बता दें कि पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने अपने पत्नी के अफेयर को लेकर मामला उजागर किया था। मौर्य ने पत्नी और उसके कथित प्रेमी की WhatsApp चैट को वायरल कर दिया। उसके उन्होंने पत्नी पर धोखा देने के आरोप लगाए थे। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया। 

2009 में आलोक मौर्या की पंचायती राज विभाग में हुई थी नियुक्ति
बता दें कि प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के झलवा क्षेत्र के रहने वाले आलोक कुमार मौर्य का 2009 में पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नियुक्ति हुई थी। उसके बाद उनका विवाह साल 2010 में वाराणसी के चिरईगांव की रहने वाली ज्योति मौर्य के साथ हुई। शादी के बाद सब कुछ ठीक रहा। उनकी पत्नी ने आगे पढ़ने की इच्छा जताई। पति आलोक मौर्य ने पत्नी की बात को मानकर उसे इलाहाबाद में सिविल की तैयारी काराई। उसके बाद 2016 में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा में ज्योति मौर्या का 16वें नंबर पर एसडीएम पद पर चयन हुआ।

फिलहाल आलोक लगातार परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं आलोक का एक फोटो भी सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि आलोक एसडीएम बन गए हैं लेकिन उनके एक दोस्त का एसडीएम के पद पर चयन हुआ है। आलोक उसे बधाई देने के लिए गए है। उनका अभी किसी पद पर चयन नहीं हुआ है। हालांकि पत्नी ज्योति के साथ उन्होंने जिंदगी की नई शुरूआत कर ली है। दोनो के बीच विवाद अब समाप्त हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *