• Fri. Mar 6th, 2026

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को BCAS से मिली सुरक्षा मंजूरी, जल्द उड़ानें शुरू होंगी

नोएडा 06 मार्च 2026 प्रस्तावित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) से ”सुरक्षा जांच मंजूरी” मिल गई है, जिससे हवाई अड्डे को लाइसेंस मिलने में एक अहम बाधा दूर हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण और नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश सिंह ने मीडिया को बताया कि बीसीएएस से सुरक्षा जांच की मंजूरी मिलने के बाद हवाईअड्डे का लाइसेंस जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। सिंह ने कहा, ”हवाई अड्डे को बीसीएएस से सुरक्षा जांच की मंजूरी मिल गई है। इस मंजूरी के साथ ही हवाईअड्डे का लाइसेंस जल्द ही जारी होने की संभावना है।” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *