जालंधर 12 फरवरी 2026 : बुधवार रात पंजाबी गायिका ज्योति नूरां के मकसूदां स्थित नए घर के बाहर कथित फायरिंग की खबर से इलाके में दहशत फैल गई थी। हालांकि जालंधर पुलिस ने इस मामले को पूरी तरह फर्जी बताया है।
जालंधर की एडीसीपी Akarshi Jain ने स्पष्ट किया कि पुलिस जांच में फायरिंग जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है। मौके पर पुलिस टीम ने पहुंचकर आसपास के क्षेत्र की जांच की, लेकिन किसी भी प्रकार के गोली चलने के सबूत नहीं मिले। न तो घटनास्थल से कोई खोखा बरामद हुआ और न ही किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचने की पुष्टि हुई है।
प्रारंभिक सूचना के अनुसार फोन कॉल के जरिए जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बिना पुष्टि के किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें साझा करने से बचें।
