• Sun. Jan 11th, 2026

New Year 2026: देशभर में नए साल का जश्न, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने दी बधाई

01 जनवरी 2025 : नया साल 2026 पूरे देश में जोश, उमंग और उम्मीदों के साथ मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं और बेहतर भविष्य की कामना कर रहे हैं। इसी बीच देश के कई बड़े राजनीतिक नेताओं ने भी सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को नए साल की बधाई दी है और खुशहाली, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और प्रगति का संदेश दिया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन समेत  कई नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए खुशहाली, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और प्रगति का संदेश दिया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि, “आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलता लेकर आए। Wishing everyone a very Happy New Year 2026!” उन्होंने नए साल को सकारात्मक सोच और आगे बढ़ने का अवसर बताया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नए साल के संदेश में लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नया साल देश के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक जन आंदोलन बने। खरगे ने कहा कि काम का अधिकार, वोट का अधिकार और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार हर नागरिक को मिलना चाहिए। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की समृद्धि और समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति को सम्मान दिलाने को नए साल का साझा संकल्प बताया।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नए साल के मौके पर मानवता, प्रेम और सामाजिक न्याय को सबसे अहम बताया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि नया साल उन सभी लोगों को समर्पित है जो लोकतंत्र और संविधान से मिले अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने समानता, सम्मान और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेते हुए देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *