• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम का नया अपडेट, मिलेगी राहत?

पंजाब 22 मार्चपंजाब में मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाब में बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम विभाग ने नई अपडेट जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में अगले एक हफ्ते तक बारिश के कोई आसार नहीं है। वहीं आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान दिन में गर्मी और रात के समय हल्की सर्दी रहेगी।    

बारिश के आसार न होने के कारण दिन में तेज धूप निकलेगी और लोगों को गर्मी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं पंजाब के कई जिलों का तापमान 30 डिग्री के पार बना हुआ है। आने वाले 24 घंटों में औसत तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *