• Sun. Feb 15th, 2026

ठगी का नया तरीका: फर्जी शिक्षा अधिकारी बनाकर प्रिंसिपलों को फंसाया जा रहा

15 फरवरी 2026 : प्रदेश के निजी स्कूल संचालकों संचालक दिशातिर और प्रिंसिपलों जालसाज की रात ने उड़ा की रखी है। ठग फोन पर खुद को चंडीगढ़ स्थित शिक्षा विभाग का वरिष्ठ अधिकारी बता रहा है। ठग कार्रवाई और जुर्माने का डर दिखाकर ऑनलाइन उगाही का प्रयास कर रहा है।

अकेले अंबाला जिले में 11 से अधिक प्रिंसिपलों को निशाना बनाने का प्रयास हो चुका है। इसकी शिकायत अंबाला में निजी स्कूलों के संगठन हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस ने शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से की है। हालांकि साइबर पुलिस को अब तक शिकायत नहीं दी।

हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता सौरभ कपूर ने ठग की कार्यप्रणाली का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ठग अक्सर शुक्रवार की शाम या शनिवार को फोन करता है। आरोपी प्रिंसिपलों पर दबाव बनाता है कि सोमवार सुबह अधिकारी जांच के लिए स्कूल की दहलीज पर होंगे।

वह कहता है कि अभी ऑनलाइन पैसे भेजकर रसीद ले लो ताकि जांच रुक सके। दफ्तर बंद होने से लोग तस्दीक नहीं कर पाते और डर के मारे पैसे भेज देते हैं। ऐसे मामले फतेहाबाद, फरीदाबाद और सोनीपत में भी मिले हैं। एसोसिएशन ने मांग की है कि प्रिंसिपलों के निजी मोबाइल नंबर और डाटा ठग तक कैसे पहुंचे इसकी जांच होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *