• Mon. Mar 16th, 2026

सोमवार को सोना-चांदी के नए रेट जारी, जानें आपके शहर के ताज़ा भाव

16 मार्च 2026 पंजाब : सोना-चांदी की कीमतों को लेकर नई अपडेट सामने आई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 161,000 जबकि 22 कैरेट सोना 149,730 रिकार्ड हुआ है। वहीं चांदी की बात करें तो आज 262,000 तक पहुंच गई है। 

वहीं  MCX गोल्ड अप्रैल वायदा 1615 रुपए गिरकर 1,56,851 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी में 4293 रुपए की गिरावट आई है, ये 2,55,142 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।  गिरावट की वजह यह थी कि US फेडरल रिजर्व के जल्द ही ब्याज दरें घटाए जाने की उम्मीदें कम हो गई थीं, क्योंकि US-ईरान के बीच चल रहे तनाव से महंगाई का खतरा बढ़ गया है और इस बात की चिंता भी बढ़ गई है कि आर्थिक विकास की गति धीमी पड़ रही है। घरेलू सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *