नई दिल्ली 04 मार्च 2026 : नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के नई दिल्ली स्थित पालिका धाम आवासीय परिसर को खाली कराना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।
यही वजह है कि एनडीएमसी इमारत के जर्जर होने की वजह से इसे खतरनाक घोषित कर खाली करने की चेतावनी देता है लेकिन कर्मचारी हैं कि यहां पर रहने पर अड़े हैं। एनडीएमसी जुलाई 2025 में इसे खाली करने का आदेश दिया गया था लेकिन कामयाबी न मिलने पर एनडीएमसी की कार्रवाई ठंडी पड़ गई थी।
सात मार्च तक थाली करने के आदेश
एक बार फिर एनडीएमसी ने पालिका धाम को सात मार्च तक खआली करने का आदेश दिया है। साथ ही कहा है कि इसको खाली कराने की प्रक्रिया कराई जाएगी तो इसमें सहयोग करें।
एनडीएमसी द्वारा जारी पालिका धाम कांप्लेक्स में टाइप -1 गोल मार्केट में क्वार्टर हैं। इस इमारत को एनडीएमसी ने असुरक्षित घोषित करार दिया है। इसलिए दुर्घटना को रोकने के लिए आवासीय परिसर को खाली करने की सलाह दी जाती है।
जबकि स्थायी आरडब्ल्यूए के प्रधान राजू ढोलकिया का कहना है कि उनकी एनडीएमसी सदस्य व अन्य जनप्रतिनिधियो से बात हो गई है। हमे आश्वासत किया गया है कि हम वहीं रहे। हमारे ऊपर कोई कार्रवाई नहीं होगी।
उनका कहना है कि कनाट प्लेस समेत एनडीएमसी इलाके की दूसरी इमारतें इससे ज्यादा पुरानी है लेकिन इस इमारत को एनडीएमसी के अधिकारी मरम्मत करने की बजाय गिराने पर तुले हैं लेकिन एनडीएमसी के 75 के करीब यहां जो परिवार रह रहे हैं वह यहां से नहीं जाएंगे।
बनने के बाद से ही नहीं हुई है मरम्मत
उल्लेखनीय है कि वर्ष 1970 के दशक में जब से ये इमारतें बनी हैं, तब से इनकी कोई मरम्मत नहीं हुई है। यहां पर टाइप-1 के 150 फ्लैट हैं। इमारत में जगह-जगह टाइलें टूटी हुई हैं।
कई स्थानों पर सरिया दिख रहे हैं। वहीं पलस्टर भी बार-बार टूटकर गिर जाता है। कई बार यहां पर लोग चोटिल भी इसके कारण हो चुके हैं।
