• Fri. Dec 5th, 2025

कुरुक्षेत्र में Namo Yuva Run: CM नायब सैनी ने दौड़ लगाई

कुरुक्षेत्र 21 सितंबर 2025 धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित नमो युवा रन को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरी झंडी दिखाने के बाद युवाओं के साथ मुख्यमंत्री ने खुद भी दौड़ लगाई इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक,सांसद नवीन जिंदल,पूर्व मंत्री सुभाष सुधा भी मौजुद रहे सीएम सैनी बोले युवाओ को नशे से बचाने के लिए  सरकार लगातार प्रयासरत क्योंकि युवा हमारे देश की संपत्ति व शक्ति है

 मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हमारे युवाओं को राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। यह भागीदारी  परिवारवाद और वंशवाद को समाप्त करती है आज तकनीकी विकास ने हमारे जीवन को सरल बनाया है और तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। युवा स्वच्छ राष्ट्र की नींव है आज कौशल विकास पर भी ध्यान देने की जरूरत है युवाओं को सरकार इस पर मिलकर काम कर रही है। लगातार हमारी सरकार युवाओं को मैराथन और साइक्लोथोंन के जरिए जोड़ रही है।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि लोकतंत्र और राजनीति में युवा सक्रिय भूमिका निभाएं और राजनीति से परिवारवाद और वंशवाद को खत्म करें। लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी जितनी अधिक होगी, देश और प्रदेश का भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *