• Fri. Dec 5th, 2025

Sonipat में हत्या, आरोपी ने थैले में डालकर दामाद को दी महिला की गर्दन

सोनीपत 15 दिसंबर 2024:  सेक्टर-3 स्थित ऑटो मार्केट में महिला की निर्मम हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतका की गर्दन को उसके दामाद के कमरे में थैले के अंदर से बरामद कर लिया है। महिला की बेटी के पहले पति ने थैले को उसके दामाद को दिया था। दामाद ने कपड़े हटाकर देखा तो उसमें महिला की गर्दन थी।

पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। ऑटो मार्केट की खाली जगह पर शुक्रवार सुबह महिला का सिर कटा शव मिला था। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर करीब 50 वर्षीय महिला का धड़ पड़ा मिला था। महिला ने साड़ी पहनी हुई थी। पुलिस ने आसपास का क्षेत्र खंगाला, लेकिन गर्दन नहीं मिली थी। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए थे। महिला का सिर कटा शव मिलने के बाद पुलिस ने पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए थे।

पुलिस क्षेत्र में पूछताछ करते हुए एक व्यक्ति तक पहुंची तो उसने शव को अपनी पत्नी चव्वनी देवी का बताया था। मूलरूप से बिहार के जिला पूर्णिया निवासी जयनारायण ने बताया था कि उनकी पत्नी की हत्या बेटी के पहले पति नानूराम ने की है।

पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस जांच कर रही थी कि चव्वनी देवी की बेटी के पति सुधीर ने अपने कमरे में कपड़ों के नीचे सास की गर्दन मिली। उसने बताया कि नानूराम उससे मिला था। उसने कहा था कि उसकी पहली पत्नी के कपड़े उसके घर रखे हैं। वह कपड़े उसके कमरे के पास दे गया था। शुक्रवार को उसने कपड़े नहीं देखे थे। शनिवार देर शाम थैला देखा तो कपड़ों के नीचे सास की गर्दन थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *