• Sun. Apr 12th, 2026

नगर निगम-बिल्डर सांठगांठ! अवैध निर्माण पर उठे सवाल

लुधियाना, 12 अप्रैल 2026 महानगर में नगर निगम जोन-ए के एरिया दरेसी ग्राउंड रोड के आसपास अवैध तौर पर बन रही बिल्डिंगों के बारे में नगर निगम के आला अधिकारियों को कई बार शिकायत भेज कर निरंतर तौर पर अवगत कराया जा रहा है परंतु अंदर खाते निगम अधिकारियों और बिल्डिंग मालिकों में क्या खिचड़ी पकी है कि इन पर किसी भी तरह की कार्रवाई करना तो दूर की बात है बल्कि निगम अधिकारियों और सरकारी तंत्र की शह पर लगातार इन अवैध निर्माणाधीन बिल्डिंगों की कई मंजिलों का निर्माण किया जा रहा हैं।
       
इस बारे में रोष प्रकट कर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए दरेसी ग्राउंड रोड स्थित कूचा आर.एस मंगत राय, रचना गैस वाली गली के निवासी एवं शिकायतकर्ताओं सुरेश धीर राजा, राघव बजाज, यूतेश सूद, अजय सूद, विजय जैन, राहुल शर्मा, अरुण कपूर, राज कुमार, मनदीप सिंह ने कहा कि यह बिल्डिंगे निगम के सभी कायदे-कानून एवं नियमों को दरकिनार करते हुए कहें या ठेंगा दिखाकर बन रही हैं, को देखते हुए तो सही अंदाजा तो यही लगता है कि निगम अधिकारियों और बिल्डिंग मालिकों में सेटिंग का खेल चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *