• Fri. Dec 5th, 2025

Mumbai Rail Alert: मध्य-हार्बर लाइन कल ब्लॉक, देखें प्रभावित लोकल ट्रेनें और समय सारणी

मुंबई 29 नवंबर 2025 : छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से विद्याविहार और पनवेल से वाशी के बीच मध्य रेलवे ने रविवार को मेगा ब्लॉक घोषित किया है।

मध्य रेलवे (मुख्य मार्ग):

  • मार्ग: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से विद्याविहार
  • समय: सुबह 10:55 से दोपहर 3:55 तक
  • परिणाम: इस दौरान अप और डाउन धीमे मार्ग की लोकल ट्रेनें तेज मार्ग पर मोड़ दी जाएंगी। कुछ लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ 20 मिनट देर से चलेंगी।

हार्बर रेलवे:

  • मार्ग: पनवेल से वाशी
  • समय: सुबह 11:05 से दोपहर 4:05 तक
  • परिणाम: CSMT से पनवेल/बेलापुर और ठाणे से पनवेल तक चलने वाली अप और डाउन लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी।
    • CSMT से वाशी और ठाणे से वाशी (नेरुल) के बीच विशेष अप और डाउन लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
    • उरण मार्ग पर ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी।

पश्चिम रेलवे:

  • मार्ग: मुंबई सेंट्रल से माहीम
  • समय: शनिवार मध्यरात्रि 12:15 से रविवार सुबह 4:15 तक
  • परिणाम: इस दौरान अप और डाउन जलद लोकल ट्रेनें सांताक्रूज़ से चर्चगेट के बीच धीमे मार्ग पर जाएंगी। रात की कुछ ट्रेनें रद्द या विलंब से चलेंगी।

पीआरएस सेवा बंद:

  • तारीख और समय: रविवार, 30 नवंबर, रात 11:45 से मध्यरात्रि 1:30 तक
  • कारण: वाराणसी रेलवे स्टेशन का कोड ‘BSBS’ से ‘BNRS’ में बदलना
  • परिणाम:
    • मुंबई पीआरएस में ऑनलाइन और काउंटर बुकिंग उपलब्ध नहीं होगी।
    • कोचिंग रिफंड, IVRS, चालू आरक्षण, चार्ट डिस्प्ले, टच स्क्रीन, रिफंड काउंटर जैसी सेवाएं बंद रहेंगी।
    • विद्यमान नियमों के अनुसार TDR जारी किया जाएगा।

यात्रियों को सलाह:

  • लोकल ट्रेन और आरक्षण सेवाओं में बदलाव को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *