• Fri. Dec 5th, 2025

मुंबई मेट्रो-3 एक्वा लाइन: दशहरे से शुरू होगा आखिरी चरण, 27 स्टेशन तैयार

मुंबई 15 सितंबर 2025 : मुंबईकरों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मेट्रो-3 (एक्वा लाइन) को लेकर अहम अपडेट मिला है। दसरे के शुभ मुहूर्त पर मुंबईकरों की सेवाओं में यह मेट्रो पूरी तरह शामिल हो जाएगी। यानी दसरे के दिन मेट्रो लाइन-3 का पूरा कॉरिडोर शुरू कर दिया जाएगा।

हाल ही में रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने वरली से कफ परेड तक के अंतिम चरण का निरीक्षण किया था। उसके बाद अधिकारियों ने घोषणा की कि दसरे तक मेट्रो-3 शुरू कर दी जाएगी। यह मुंबई की पहली भूमिगत मेट्रो लाइन होगी।

अधिकारियों के मुताबिक 33.5 किमी लंबे कुलाबा-आरे कॉरिडोर को सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 37,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। कुलाबा से आरे कॉलोनी तक इस पूरे मार्ग पर 27 स्टेशन होंगे, जिनमें से 26 अंडरग्राउंड होंगे।

अब तक का काम

  • पहले चरण में आरे से बीकेसी मार्ग का उद्घाटन 7 अक्टूबर 2024 को हुआ।
  • दूसरे चरण में बीकेसी से वरली मार्ग 9 मई 2025 को शुरू हुआ।
  • अब दसरे के दिन पूरा कॉरिडोर आम जनता के लिए खुल जाएगा।

वर्तमान स्थिति

अभी मेट्रो-3 आरे से वरली तक 22.46 किमी के मार्ग पर चल रही है। इसके बाद अप्रैल 2025 में 10.99 किमी के अंतिम चरण का ट्रायल रन किया गया था। अब यह अंतिम हिस्सा दसरे पर शुरू हो जाएगा। इससे कुलाबा, वरली और सांताक्रूज जैसे इलाकों के यात्रियों को बड़ा फायदा होगा। साथ ही घरेलू हवाई अड्डों से कनेक्टिविटी भी आसान होगी।

मेट्रो-3 के प्रमुख स्टेशन

  • आरे कॉलोनी
  • सीप्ज़
  • MIDC
  • मरोळ नाका
  • CSMIA T2
  • सहारा रोड
  • CSMIA T1
  • सांताक्रूज़
  • विद्यानगरी
  • बीकेसी
  • धारावी
  • शीतलादेवी मंदिर
  • दादर
  • सिद्धिविनायक मंदिर
  • वरली
  • आचार्य अत्रे चौक
  • विज्ञान संग्रहालय
  • महालक्ष्मी
  • मुंबई सेंट्रल
  • ग्रांट रोड
  • गिरगांव
  • कालबादेवी
  • CSMT
  • हुतात्मा चौक
  • चर्चगेट
  • विधान भवन
  • कफ परेड

👉 मेट्रो लाइन-3 शुरू होने से मुंबईकरों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और सफर तेज़ व आरामदायक हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *