• Fri. Dec 5th, 2025

MP रेखा शर्मा का कांग्रेस पर हमला, गांधी परिवार की महिलाओं का हुआ विकास

हरियाणा 16 दिसंबर 2024 : आज यानी सोमवार को भाजपा उम्मीदवार रेखा शर्मा ने संसद में राज्यसभा सांसद की शपथ ली। राज्यसभा सांसद बनने के बाद रेखा शर्मा ने दिल्ली में पहली प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। रेखा शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के समय में महिला प्रेसिडेंट होते हुए भी महिला के लिए यह कुछ नहीं किया गया, केवल गांधी परिवार की महिलाओं का ही विकास हुआ। केवल इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी ही उच्च पदों पर रही है। 

इसके साथ उन्होंने मैंने महिला आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है। इसके अलावा कई एनजीओ और अपनी भाजपा पार्टी में भी काम किया है। इसी तरह सांसद के तौर पर मैं आगे भी कार्य करूंगी और महिला सशक्तिकरण का कार्य करती रहूंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के इकोनामिक डेवलपमेंट मेरा बड़ा लक्ष्य होगा।

बता दें हरियाणा से भाजपा उम्मीदवार रेखा शर्मा निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गई है। उनके विरोध में कांग्रेस या किसी पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। इसी के चलते 13 दिसंबर को नामांकन वापसी के अंतिम दिन रेखा शर्मा को निर्विरोध विजय घोषित कर दिया और सर्टिफिकेट दिया गया। सांसद रेखा शर्मा का कार्यकाल 2028 तक रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *