• Wed. Feb 25th, 2026

डेरा बाबा नानक में आधी रात MP रंधावा की रेड, बंद रास्तों पर पुलिस को लगाई फटकार

गुरदासपुर 24 फरवरी 2026 गुरदासपुर से लोकसभा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने देर रात थानों और पुलिस नाकों की अचानक चेकिंग की। यह मामला डेरा बाबा नानक का है।

जानकारी के अनुसार डेरा बाबा नानक थाने का रास्ता पुलिस की ओर से बंद किया गया था। वहीं कई नाकों पर पुलिस कर्मी मौजूद नहीं मिले। इसे देखकर सांसद रंधावा भड़क गए। उन्होंने मौके पर पुलिस अधिकारियों से सवाल किए कि अगर किसी आम व्यक्ति को रात के समय कोई परेशानी आ जाए तो वह थाने तक कैसे पहुंचेगा? रास्ते बंद करने का क्या मतलब है? उन्होंने कहा कि थाने जनता की सुरक्षा के लिए होते हैं, न कि रास्ते बंद करने के लिए।

रंधावा अधिकारियों की कड़ी क्लास लगाते हुए नजर आए और उन्होंने व्यवस्था पर नाराज़गी जताई। आपको बता दें कि एक दिन पहले भारत-पाकिस्तान सीमा के पास दुरांगला पुलिस चौकी पर हमला हुआ था, जिसमें दो पुलिस जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं, और इसी के चलते सांसद ने हालात का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *