• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब में अगले 7 दिन का मानसून अलर्ट

पंजाब 24 सितंबर 2025 पंजाब से अब मानसून विदाई ले चुका है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के आधे हिस्सों से धीरे-धीरे मानसून पीछे हट गया। इससे पहले यह पिछले पांच दिनों तक एक ही जगह स्थिर था।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस बार पंजाब में मानसून के दौरान औसत से 48% अधिक बारिश दर्ज की गई। 1 जून से अब तक राज्य में 621.4 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि सामान्यत: यह आंकड़ा 420.9 मिलीमीटर होता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 7 दिनों तक पंजाब में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा, जबकि रातें अपेक्षाकृत ठंडी बनी रहेंगी।

वहीं आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर 2025 के पहले सप्ताह से ही ठंड की हल्की दस्तक शुरू हो जाएगी। दशहरे और दिवाली के बीच हल्की ठंड महसूस होगी, लेकिन त्योहारों के बाद जैसे-जैसे तापमान गिरेगा, ठंड और भी तेज होती चली जाएगी। दिसंबर और जनवरी के महीने इसके चरम पर होंगे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *