• Wed. Jan 28th, 2026

MLA रमन अरोड़ा अस्पताल से डिस्चार्ज, डॉक्टर ने दी सेहत पर जानकारी

जालंधर 26 मई 2025भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किए गए जालंधर से विधायक रमन अरोड़ा की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के बाद आज सुबह उन्हें हालत में सुधार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके बाद विजिलेंस की टीम विधायक को ले गई है। वहीं डॉक्टर अभिषेक सच्चर का कहना है कि पेट में इनफेक्शन के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 

बता दें कि गत रात सेहत खराब होने के कारण 4 बार रमन अरोड़ा को सिविल अस्पताल में ले जाया गया था। इसके बाद चौथी बार उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं थी।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *