• Sun. Mar 1st, 2026

मध्य पूर्व संकट का असर: दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए जारी किए खास दिशा-निर्देश

दिल्ली 01 मार्च 2026 : पश्चिम एशिया में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की स्थिति ने वेस्ट एशिया में रहने वाले भारतीयों की चिंता बढ़ा दी है. इन हालातों को लेकर भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से एक पैसेंजर एडवाइजरी जारी किया गया है. इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Indira Gandhi International Airport) ने यात्रियों के लिए पैसेंजर एडवाइजरी जारी करते हुए सतर्क रहने को कहा है.

दिल्ली एयरपोर्ट की पैसेंजर एडवाइजरी का संदेश

दिल्ली एयरपोर्ट की प्रेस एडवाइजरी एहतियाती कदम के रूप में जारी की गई है. इसमें कहा गया है कि मिडिल ईस्ट की बदलती राजनीतिक स्थिति के कारण पश्चिम दिशा की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, खासकर यूरोप और अमेरिका जाने वाली फ्लाइट्स, में देरी, रीरूटिंग या शेड्यूल बदलाव संभव है.

सरकार क्या संकेत दे रही है?

यह पूरी एडवाइजरी एक प्रिवेंटिव कदम है ताकि अफवाहों और सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों से बचा जा सके. सरकार अप्रत्यक्ष रूप से यह संदेश दे रही है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है, लेकिन यात्रियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है.

भारत सरकार का कहना है कि मिडिल ईस्ट तनाव से फ्लाइट रूट प्रभावित हो सकते हैं. कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें देरी या पुनर्निर्धारण का सामना कर सकती हैं. पैनिक न होते हुए एयरपोर्ट पहुंचने से पहले एयरलाइन से पुष्टि अनिवार्य करना आवश्यक है, इसके साथ ही केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें.

एडवाइजरी में यात्रियों से धैर्य और सहयोग की अपील की गई है ताकि बदलती परिस्थितियों में यात्रा संचालन सुरक्षित और व्यवस्थित रखा जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *