• Fri. Dec 5th, 2025

Mandeep-Udita Wedding: दो हॉकी सितारों ने सिख रीति-रिवाज से रचाई शादी

हरियाणा 23 मार्च : स्टार हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह और उदिता दुहान शादी के बंधन में बंध गए हैं। इनकी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दोनों की शादी सिख रीति-रिवाज से हुई। 

बताया जा रहा है कि ओलंपियन मनदीप सिंह ने शुक्रवार को भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर उदिता कौर के साथ जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में शादी की। इस दौरान दोनों के परिवार और भारतीय हॉकी टीम के कई खिलाड़ी मौजूद रहे। 

हरियाणा के हिसार की रहने वाली है उदिता 

हिसार जिले के नंगल गांव की रहने वाली उदिता का जन्म 14 जनवरी 1998 को हुआ था। उन्होंने अपने खेल करियर की शुरुआत हैंडबॉल से की। बाद में उन्होंने हॉकी को अपनाया। 2017 में सीनियर टीम में डेब्यू करने के बाद उदिता ने कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भारतीय टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 2018 एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल, 2022 कॉमनवेल्थ खेलों में ब्रॉन्ज मेडल, और 2023 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। वहीं मनदीप सिंह का जन्म 25 जनवरी 1995 को पंजाब के जालंधर जिले के मिट्‌ठापुर गांव में हुआ था। उन्होंने हॉकी की शुरुआत जालंधर की सुरजीत हॉकी एकेडमी से की। मनदीप सिंह अब तक 2 हॉकी विश्व कप 2014 और 2018 खेल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *