• Tue. Feb 24th, 2026

IDFC First Bank मामले में बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में 556 करोड़ की रिकवरी, CM सैनी का सख्त संदेश

चंडीगढ़ 24 फरवरी 2026 हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने IDFC First Bank से जुड़े करोड़ों रुपये के लेन-देन मामले में सदन को बड़ी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार की सतर्कता के चलते जनता का पूरा पैसा 24 घंटे के भीतर सरकारी खातों में वापस आ गया है।  सदन में बयान देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि जिस IDFC First Bank के पैसे को लेकर चर्चा हो रही थी, वह सारा पैसा अब सरकार के पास सुरक्षित है।मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार ने तत्परता दिखाते हुए महज एक दिन के भीतर यह पूरी राशि वापस मंगवाई है।

 
मुख्यमंत्री ने इस पूरे प्रकरण में बैंक की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि शुरुआती जांच में चंडीगढ़ स्थित बैंक की शाखा के 4-5 कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आई है। उन्होंने सदन को आश्वासन दिया कि इस मामले में कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह बैंक कर्मचारी हो, कोई निजी व्यक्ति हो या फिर कोई सरकारी अधिकारी जांच की आंच सब तक पहुंचेगी।”

वित्त सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय जांच कमेटी
मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया है। हरियाणा के वित्त सचिव (Finance Secretary) इस कमेटी का नेतृत्व करेंगे।  यह कमेटी न केवल इस पूरे घटनाक्रम की तह तक जाएगी, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस सुझाव भी देगी।

देश में मजबूत चौकीदार बैठा है
विपक्ष पर निशाना साधते हुए और जनता को आश्वस्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा मजबूत चौकीदार बैठा है। हरियाणा के 2.80 करोड़ लोगों की मेहनत की कमाई की तरफ कोई आंख उठाकर भी नहीं देख सकता। उन्होंने अपनी क्षेत्रीय शैली में कहा— “आज हरियाणा में शासन व्यवस्था बदल गई रै और जनता की एक-एक पाई का हिसाब रखा जाता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *