• Wed. Feb 4th, 2026

लुधियाना पुलिस कमिश्नर ने लिया बड़ा कदम, SHO सराभा नगर सस्पेंड

लुधियाना 03 फरवरी 2026 लुधियाना पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस कमिश्नर ने अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए थाना सराभा नगर के SHO इंस्पेक्टर आदित्य शर्मा को तत्काल प्रभाव से मुअत्तल कर दिया। ड्यूटी में कोताही और उच्च अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के चलते पुलिस विभाग द्वारा यह बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर आदित्य शर्मा को एक विशेष ट्रेनिंग सेशन के लिए फिल्लौर जाना था। सरकारी आदेशों के बावजूद वह ट्रेनिंग में शामिल नहीं हुए। मामला तब और बिगड़ गया जब उक्त अधिकारी ने कथित तौर पर कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। इंस्पेक्टर के इस अड़ियल रवैये और अनुशासनहीनता की पूरी गाथा एक विस्तृत रिपोर्ट के जरिए पुलिस कमिश्नर के संज्ञान में लाई गई थी। रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद पुलिस कमिश्नर ने विभाग की छवि और अनुशासन को सर्वोपरि रखते हुए SHO को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।

थाना सराभा नगर जैसे महत्वपूर्ण थाने के मुखिया पर हुई इस गाज के बाद पुलिस महकमे में हर तरफ इसी कार्रवाई की चर्चा हो रही है। उच्च अधिकारियों का साफ संदेश है कि ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *