• Tue. Apr 7th, 2026

लुधियाना : कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप

लुधियाना 07 अप्रैल 2026  लुधियाना में फैक्ट्री में भयानक आग लगने की घटना सामने आई है। शहर के शेरपुर इलाके में उसवाला एग्रो के पास स्थित एक फैक्ट्री में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

PunjabKesari

स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद करीब 10 से 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए लगातार पानी की सप्लाई की गई और टीमों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर धागा, कपड़ा और अन्य ज्वलनशील सामान मौजूद था, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री मालिक के अनुसार उस समय ट्रांसफार्मर से जुड़ा काम चल रहा था, तभी अचानक बिजली आने से धमाका हुआ और वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके बाद आग तेजी से फैलती चली गई।

फिलहाल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, फैक्ट्री में भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, जिसका आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *