• Tue. Mar 31st, 2026

Ludhiana : सैर कर रहे व्यक्ति पर दातर से हमला, मोबाइल-नकदी लूटकर बदमाश फरार

लुधियाना 31 मार्च 2026 : इलाके में बेखौफ घूम रहे झपटमारों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाया है। ताजा मामले में सैर कर रहे एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार ‘दातर’ से हमला कर उसे जख्मी कर दिया गया और उससे मोबाइल व नकदी छीन ली गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों की पहचान कर तलाश शुरू कर दी है।

प्रदीप चौहान ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बीते 25 मार्च की रात वह खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर सैर कर रहा था। इसी दौरान पीछे से तीन अज्ञात नौजवान आए। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, हमलावरों ने उस पर दातर से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जब वह लहूलुहान होकर गिर गया, तो आरोपी उसका मोबाइल फोन और करीब 5,000 रुपये की नकदी छीनकर मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित द्वारा अपने स्तर पर की गई पड़ताल और आसपास के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस वारदात के पीछे अजय कुमार नाम के युवक का हाथ बताया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि अजय कुमार ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

थाना जमालपुर की पुलिस ने मुदई के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।जल्द ही अजय कुमार और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छीना गया मोबाइल और नकदी बरामद करने की कोशिश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *