• Fri. Mar 20th, 2026

LPG Service Update : अब 24 घंटे नहीं होगी बुकिंग, जानें नया समय और नियम

20 मार्च 2026 : रसोई गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आया है। गैस कंपनियों ने बुकिंग सिस्टम में कुछ नए बदलाव किए हैं, जिससे अब पहले की तरह कभी भी सिलेंडर बुक करना संभव नहीं होगा। अब आप पूरे दिन कभी भी गैस बुक नहीं कर सकते। बुकिंग के लिए सिर्फ दो समय तय किए गए हैं—सुबह 5 से 7 बजे और रात 8 से 12 बजे तक। इसके बीच (सुबह 7 से रात 8 बजे तक) बुकिंग बंद रहेगी।

इसके अलावा, नया सिलेंडर तभी बुक होगा जब पिछले सिलेंडर की डिलीवरी के बाद कम से कम 25 दिन पूरे हो जाएं। इससे पहले बुकिंग करने पर वह रिजेक्ट हो जाएगी।

बुकिंग के लिए अब व्हाट्सऐप, SMS और मिस्ड कॉल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे बिना एजेंसी जाए आसानी से सिलेंडर मंगवाया जा सकता है। अगर कोई समस्या आती है, तो कंपनियों के टोल-फ्री नंबर पर शिकायत भी की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *